Welcome to Bodhi Foundation

Carrier Guidance Seminar

Image
Image

कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यदि सही समय पर मार्गदर्शन, समुचित अवसर और संसाधन उपलब्ध हो जायें तो वे सहजता से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिवर्ष कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जहां बहुत से विद्यार्थी विषयों के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं, वहीं कक्षा 12 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी अपने लक्ष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारें में ठीक से निर्णय नहीं कर पाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, सहयोग और बोधि फाउंडेशन की योजनाओं को साझा करने के उदेश्य से प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। जिसमे युवाओं को उनके विषय चयन एवं विभिन्न रोजगार अवसरों आदि के बारे में जानकारी दी जाती है|

कोई भी विद्यार्थी, इस वेबसाइट के पंजीकरण पृष्ठ पर कैरियर मार्गदर्शन पर पंजीकरण करते हुए हमारे विशेषज्ञों से चर्चा के लिए समय ले सकता है| फाउंडेशन की छात्र मार्गदर्शन समिति के मार्फत इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं जिससे कैरियर मार्गदर्शन हेतु जरूरतमंद छात्र/ छात्राएं हमारे विषय विशेषज्ञों से मिलकर अपना आगे का मार्ग निर्धारित कर सकते हैं|