बोधि फाउंडेशन की वंचित वर्गो हेतु उच्च शिक्षा में भागीदारी की इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने के उदेश्य से फाउंडेशन द्वारा ब्लाक स्तर पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के बुद्धिजीवी वर्गों की उपस्थिति में शिक्षा सेमीनार का आयोजन किया जाता है। इसमें फाउंडेशन के परिचय, इसकी योजनाएं, जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान आदि बिन्दुओं पर चर्चा के साथ-साथ सभी उपस्थित कार्मिकों को सम्मानित भी किया जाता है। फाउंडेशन द्वारा अब तक नोहर, टिब्बी, संगरिया, पीलीबंगा, रावतसर, विजयनगर, पदमपुर, गंगानगर, रावला, घड़साना, सरदारशहर एवं तारानगर आदि स्थानों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है।
यह संगोष्ठी सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित होती है | राजस्थान के किसी भी ब्लाक में ऐसे सेमीनार का आयोजन करवाने के लिए एवं उसमें भाग लेने के लिए इस वेबसाईट के पंजीकरण पृष्ठ पर पंजीकरण किया जा सकता है|